नेपीथा, 27 मार्च (आईएएनएस)। राजधानी नेपीथा में रविवार को म्यांमार की 71वीं सशस्त्र बल परेड में 10,000 से भी ज्यादा जवानों ने हिस्सा लिया।
एफे न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, वायु सेना, नौसेना और थल सेना के लगभग 12,300 जवानों की औपचारिक परेड में रैंक्स, मोबाइल रॉकेट लॉन्चर्स और सैन्य वाहन भी शामिल थे। महिला सैनिकों का एक दस्ता भी इसका हिस्सा बना।
नौसेना के जवान रस्सियों के सहारे सैन्य हेलीकॉप्टरों से उतरे और परेड मैदान के ऊपर आसमान में लड़ाकू विमानों ने म्यांमार के राष्ट्रीय ध्वज के समान पीले, सफेद और लाल रंगों का धुंआ छोड़ा।
परेड मैदान की पृष्ठभूमि में म्यांमार साम्राज्य की स्थापना करने वाले तीन पूर्व राजाओं की विशालकाय प्रतिमाएं थीं।
म्यांमार के सैन्य प्रमुख मिन ऑन्ग हलेंग ने परेड और जनसमुदाय को संबोधित किया।
हलेंग ने सेना, सरकार और जनता के बीच एकता के महत्व पर बल दिया और साथ ही देश में आर्थिक और राजनीतिक बदलावों की सच्चाई को स्वीकार करने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि सेना को बहुदलीय प्रजातंत्र को आगे बढ़ाने के लिए पहल करनी चाहिए।
dharmpath.com dharmpath