उप्र : आग से जलकर किशोर की मौत, भाई भी झुलसा

हरदोई, 27 मार्च (आईएएनएस/आईपीएन)। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में अपने कमरे में सो रहे किशोर के ऊपर जलता हुआ दीपक गिर गया, जिससे इलाज के दौरान किशोर की मौत हो गई। उसे बचाने में भाई भी झुलस गया।

हरदोई, 27 मार्च (आईएएनएस/आईपीएन)। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में अपने कमरे में सो रहे किशोर के ऊपर जलता हुआ दीपक गिर गया, जिससे इलाज के दौरान किशोर की मौत हो गई। उसे बचाने में भाई भी झुलस गया।

जानकारी के मुताबिक, थाना क्षेत्र सुरसा के ओदरा निवासी पाल कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के महोलिया शिवपार के बाईपास में रहते हैं, उनका बेटा रोहित (17) देहरादून में रहता है। वह होली की छुट्टियों में घर आया था। रोहित के कमरे में रखा जलता हुआ दीपक गिर गया, जिससे आग लग गई।

रोहित की चीख सुनकर उसका भाई दुर्गेश उसे बचाने दौड़ा और वह भी झुलस गया। रोहित को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493