स्थानीय सैन्य अधिकारी ने कहा कि ड्रोन के दो हमले में शनिवार रात अबियान प्रांत के महफाद पहाड़ी क्षेत्रों में अल कायदा की यमन शाखा का प्रशिक्षण केंद्र ध्वस्त हो गया और आठ आतंवादी मारे गए।
सैन्य सूत्र के मुताबिक, इसी के पास तीसरे हमले का निशाना एक आबादी क्षेत्र बन गया, जिसमें तीन मधुमक्खी पालकों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।
अल कायदा की यमन शाखा ने अभी कोई टिप्पणी नहीं की है। जनवरी 2009 में सामने आए एक्यूएपी या अंसार अल-शरिया ने पहले यमन की सेना और सरकारी संस्थानों पर पहले कई हमलों की जिम्मेदारी ली है। सुरक्षा खामियों और गृहयुद्ध का लाभ उठाकर इस संगठन ने दक्षिण क्षेत्र में अपना काफी प्रसार कर लिया है।
dharmpath.com dharmpath