स्पेन को यूरो 2016 जीतने के लिए बेहतरीन फार्म की जरूरत : माटा

क्लूज (रोमानिया), 27 मार्च (आईएएनएस)। स्पेन के मिडफील्डर जुआन माटा का कहना है कि उनकी राष्ट्रीय फुटबाल टीम को यूरो 2016 का खिताब जीतने के लिए बेहतरीन फार्म में रहने की जरूरत है।

स्पेन अगर इस बार यूरो 2016 जीतता है, तो वह तीसरी बार इस खिताब पर कब्जा जमाएगा।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, मैनचेस्टर युनाइटेड के खिलाड़ी ने कहा कि राष्ट्रीय टीम काफी अच्छी है, लेकिन यूरोपियन चैम्पियनशिप और फीफा विश्व कप के लिए टीम को बेहतरीन फार्म में रहने की जरूरत है।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, स्पेन ने इससे पहले यूरो 2008 और यूरो 2012 का खिताब अपने नाम किया है और इसके साथ ही दक्षिण अफ्रीका में 2010 फीफा विश्व कप पर भी कब्जा जमाया।

माटा ने कहा कि स्पेन की टीम अपने यूरो खिताब को बरकरार रखने के लिए पूरी मेहनत करेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493