क्वेनार्वाका (मेक्सिको), 27 मार्च (आईएएनएस)। मेक्सिको की राष्ट्रीय फुटबाल टीम के पूर्व कोच रॉल कार्डेनस 87 साल की उम्र में निधन हो गया।
शुक्रवार को अपने जीवन की अंतिम सांस लेने वाले कार्डेनस के नेतृत्व में राष्ट्रीय फुटबाल टीम 1970 में विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में पहुंची थी।
समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, कार्डेनस की एक खिलाड़ी के तौर पर भी करियर काफी सफल रहा है। मेक्सिको टीम रियल क्लब एस्पाना के लिए उन्होंने एक डिफेंडर की भूमिका निभाई।
कार्डेनस, स्विट्जरलैंड (1954), स्वीडन (1958)और चिली (1962) में हुए विश्व कप में मेक्सिको की राष्ट्रीय टीम के सदस्य रह चुके हैं।
खिलाड़ी के तौर पर करियर पूरा करने के बाद उन्होंने कोच के पद पर मेक्सिको का नेतृत्व किया।
dharmpath.com dharmpath