सेंट्रल एकेडमी ऑफ ड्रामा की स्नातक ‘पापी’ ने अगस्त 2015 में सोशल नेटवर्क पर अपना घर में बनाया गया वीडियो पोस्ट करना शुरू किया। इसे काफी ख्याति मिली। उस पर लुओ झेन्यू की भी नजर पड़ी, जिसने पापी की परियोजना में निवेश किया।
पापी वीडियो में मोनोलॉग के जरिए ऐसे मुद्दों को उठाती है, जो चीन के लोगों के लिए प्रासंगिक हैं। चीन के अन्य सोशल नेटवर्क जैसे वीचैट, वीबो पर उसके वीडियो शेयर किए गए हैं, जहां उसके 80 लाख फॉलोअर हैं।
वीबो पर लियुशियाओमन ने कहा, “वर्तमान संस्कृति पर उनकी हास्य कमेंट्री सोचने के लिए मजबूर कर देती है।”
एक अन्य वीबो उपयोगकर्ता जियूचू1998 ने कहा, “उन्हें सरल वीडियो शूट करने में भी काफी समय लगता होगा, वह निवेश की हकदार है।”
इंटरनेट पर मिल रही ऐसी प्रसिद्धि के भविष्य को लेकर हालांकि हर कोई आशान्वित नहीं है।
वीबो पर ही डॉगरिच नाम से खाता रखने वाले एक उपयोगकर्ता ने कहा, “पहले भी ऐसे वाकयात सामने आते रहे हैं। वे अधिक समय तक नहीं टिकते। जिनके पीछे पेशेवर एजेंट होते हैं, वे ही इस कारोबार में टिक सकते हैं।”
सिंघुआ विश्वविद्यालय के प्रोफेसर शेन यांग ने कहा, “निवेश होने के बाद अब यह देखना है कि पापी अपनी तरह से काम कर पाती है कि नहीं।”
अधिकतर लोग हालांकि पापी और इंटरनेट पर प्रसिद्धि प्राप्त कर चुके नए इंटरनेट सेलेब्रिटियों के टिकाऊ भविष्य में भरोसा रखते हैं।
एक निवेश समीक्षक हीमा ने कहा, “इंटरनेट के प्रति नजरिए में बदलाव आया है। लोग अब इंटरनेट पर देखी जाने वाली सामग्रियों के लिए भुगतान करने के लिए तैयार हैं, खासकर तब, जब यह उनकी सोच से मेल खाता हो।”
dharmpath.com dharmpath