टी-20 विश्व कप : भारत के सामने 161 रनों की चुनौती

मोहाली (पंजाब), 27 मार्च (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया ने पंजाब क्रिकेट संघ मैदान पर रविवार को जारी आईसीसी टी-20 विश्व कप के ग्रुप-2 मुकाबले में भारत के सामने 161 रनों का लक्ष्य रखा है।

टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए आस्ट्रेलियाई टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट पर 160 रन बनाए।

पहली बार टी-20 खिताब जीतने के लिए प्रयासरत कंगारुओं के लिए उस्मान ख्वाजा ने 26, एरॉन फिंच ने 43, ग्लेन मैक्सवेल ने 31 और शेन वॉटसन ने नाबाद 18 रन बनाए। पीटर नेविल ने भी दो गेंदों पर एक चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 10 रन बनाए।

भारत के लिए हार्दिक पंड्या ने दो विकेट लिए जबकि आशीष नेहरा, रविचंद्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह और युवराज सिंह ने एक-एक सफलता हासिल की।

यह मैच दोनों टीमों के लएि काफी अहम है। जो जीतेगा, वह 31 मार्च को मुम्बई में वेस्टइंडीज के साथ सेमीफाइनल खेलेगा और जो हारेगा, वह बाहर हो जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493