युवक का शव गांव पहुंचते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया। क्षेत्र के हंसराजपुर निवासी मनीष गुप्ता (28) पुत्र मोती गुप्ता महाराष्ट्र के रत्नागिरि स्थित निजी कंपनी में काम करता था। उसे फूड प्वॉयजनिंग हो गया था। काफी इलाज कराया गया, लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ और उसकी मौत हो गई।
मौत की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय विधायक ने मानवीय संवेदना दिखाई और विमान से उसके शव को मुंबई हवाईअड्डा और वहां से बाबतपुर हवाईअड्डा भिजवाया। वहां से देवकली के पूर्व ब्लॉक प्रमुख मोती पासी अक्षर फाउंडेशन के एंबुलेंस से शव को लेकर हंसराजपुर स्थित युवक के घर पहुंचे।
शव को देख सभी दहाड़ मारकर रोने लगे। परिवार में सिर्फ मनीष गुप्ता ही पैसे कमा रहा था। उसका छोटा भाई घर पर ही रहकर घर के काम करता था।
विमान से आया युवक का शव सौंपे जाते समय जिला पंचायत सदस्य बुधिराम व अरुण यादव भी मौजूद थे।
dharmpath.com dharmpath