राष्ट्रपति सोमवार को पद्म अलंकरण प्रदान करेंगे

नई दिल्ली, 27 मार्च (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी सोमवार को राष्ट्रपति भवन में पद्म अलंकरण प्रदान करेंगे। दिवंगत धीरूभाई अंबानी, श्री श्री रवि शंकर, अनुपम खेर, अजय देवगन और सायना नेहवाल उन प्रमुख हस्तियों में शामिल हैं, जिन्हें इस अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा।

एक आधिकारिक बयान में रविवार को कहा गया, “राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी पांच पद्म विभूषण, आठ पद्म भूषण और 43 पद्मश्री अलंकरण सोमवार को राष्ट्रपति भवन में एक समारोह में प्रदान करेंगे।”

पद्म विभूषण से दिवंगत धीरूभाई अंबानी, अविनाश कमलाकर दीक्षित, जगमोहन, यामिनी कृष्णमूर्ति और श्री श्री रविशंकर को सम्मनित किया जाएगा।

पद्म भूषण से हफीज सोराब कांट्रैक्टर, बरजिंदर सिंह हमदर्द, अनुपम खेर, पालोनजी शपूरजी मिस्त्री, सायना नेहवाल, विनोद राय, अल्ला वेंकट रामा राव और दुव्वुर नागेश्वर रेड्डी को सम्मानित किया जाएगा।

इसी तरह पद्मश्री से मधुर भंडारकर, अजय देवगन, दीपिका कुमारी और मोहम्मद इम्तियाज कुरैशी सहित 43 हस्तियों को सम्मानित किया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493