मप्र में बारिश से तापमान में गिरावट

भोपाल, 28 मार्च (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित अन्य स्थानों पर बीते 24 घंटों के दौरान पड़ी बौछार पड़ने से सोमवार को तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान कई स्थानों पर ओले गिरने का अनुमान जताया है।

बीते 24 घंटों के दौरान रीवा, शहडोल,सागर, चंबल संभागों में बौछारें पड़ी, जिससे सोमवार को न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अगले 24 घंटों के दौरान रीवा संभाग के अलावा छतरपुर, दमोह, पन्ना, शहडोल, कटनी, उमरिया, जबलपुर, नरसिंहपुर, रायसेन, भिंड आदि स्थानों पर ओले गिर सकते हैं।

राज्य के मौसम में जारी बदलाव से तापमान में उतार-चढ़ाव जारी हैं। भोपाल का सोमवार को न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री, इंदौर का 20.5 डिग्री, ग्वालियर का 16.8 डिग्री और जबलपुर का 18.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भोपाल का रविवार को अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री, इंदौर का 36.6 डिग्री, ग्वालियर का 30.9 डिग्री और जबलपुर का 29.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493