देहरादून, 28 मार्च (आईएएनएस)। उत्तराखंड में राष्ट्रपति शासन लगाए जाने के खिलाफ कांग्रेस नैनीताल उच्च न्यायालय में याचिका दायर करेगी। कांग्रेस नेता और वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी सोमवार सुबह नैनीताल उच्च न्यायालय पहुंचे चुके हैं, जहां याचिका दायर करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल के भी नैनीताल पहुंचने की संभावना है। इसके बाद याचिका दायर कर दी जाएगी।
इधर, हरीश रावत सरकार से बगावत करने वाले विधायक भी निलंबन के खिलाफ हाईकोर्ट में जाएंगे। बागी विधायकों की तरफ से वरिष्ठ वकील दिनेश द्विदी नैनीताल पहुंचे हैं। वह भी सोमवार को याचिका दायर करेंगे।
गौरतलब है कि रविवार को प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगने के बाद ही कांग्रेस नेताओं ने कहा था कि वे इसके खिलाफ हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे।
dharmpath.com dharmpath