असदुदीन ओवैसी ने उप्र के देवा शरीफ में चादर चढ़ाई

लखनऊ, 28 मार्च (आईएएनएस)। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष व हैदाराबाद से सांसद असदुदीन ओवैसी सोमवार को लखनऊ के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे, जहां से वह बराबंकी के देवा शरीफ रवाना हो गए।

ओवैसी सुबह 9 बजे लखनऊ हवाईअड्डे पहुंचे। इसके बाद वह बाराबंकी रवाना हो गए, जहां उन्होंने सूफी संत हाजी वारिस अली की दरगाह पर चादर चढ़ाई।

आवैसी शाम तक लखनऊ लौटेंगे और मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के अध्यक्ष से मिलने के लिए नदवा कॉलेज भी जाएंगे। इसके बाद वह मौलाना कल्वे जव्वाद से भी मुलाकात कर सकते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493