बार्सिलोना, 28 मार्च (आईएएनएस)। बार्सिलोना के कैम्प नोउ स्टेडियम में क्रूफ की याद में आयोजित अस्थायी ‘जोहान क्रूफ मेमोरियल’ समारोह का समापन दिवंगत फुटबाल खिलाड़ी का परिवार मंगलवार को करेगा।
बार्सिलोना क्लब द्वारा रविवार को जारी एक बयान में बताया गया कि क्लब के ऑडिटोरी 1899 में एक भव्य समारोह के साथ इसका समापन होगा।
समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, इस जानकारी में कहा गया कि समारोह में क्रूफ के पूर्व साथी खिलाड़ी और मित्र भी शामिल होंगे।
इस स्मारक स्थल में कैम्प नोउ स्टेडियम में शुक्रवार को पहले दिन 15,000 लोग पहुंचे थे।
फुटबाल जगत के दिग्गज खिलाड़ियों में से एक माने जाने वाले क्रूफ का निधन कैंसर के कारण 24 मार्च को हुआ था।
dharmpath.com dharmpath