नई दिल्ली, 28 मार्च (आईएएनएस)। फिल्मकार एस.एस. राजमौली की ‘बाहुबली : द बिगनिंग’ को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म के राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चुना गया है। प्रभास और राणा दग्गुबती अभिनीत इस फिल्म के नाम इस सम्मान की घोषणा सोमवार को यहां 63वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा के दौरान की गई।
‘बाहुबली : द बिगनिंग’ ने बॉक्स ऑफिस पर बेहद शानदार प्रदर्शन किया था। फीचर फिल्म निर्णायक मंडल के अध्यक्ष फिल्मकार रमेश सिप्पी ने ‘अपने निर्माण सिद्धांतों और सिनेमेटिक उत्कृष्टता के जरिए पर्दे पर एक काल्पनिक दुनिया रचने के लिए फिल्म की प्रशंसा की’।
‘बाहुबली’ को सर्वश्रेष्ठ स्पेशल इफैक्ट्स के पुरस्कार के लिए भी चुना गया है। फिल्म के स्पेशल इफैक्ट्स ने इसकी कहानी को ‘भावनात्मक और नाटकीय’ उतार-चढ़ाव देने में मदद की।
dharmpath.com dharmpath