चीन यात्रा लाभप्रद : ओली

उन्होंने कहा कि द्विपक्षीय आर्थिक सहयोग बढ़ाने के लिहाज से यह यात्रा अहम थी। ओली ने कहा कि उनका चीन दौरा द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने और विभिन्न क्षेत्रों में आपसी विश्वास और समझ के निर्माण के लिहाज से अहम था।

ओली ने काठमांडू में संवाददाता सम्मेलन में कहा, “मेरी यात्रा से चीन के साथ राजनीतिक और आर्थिक संबंध मजबूत हुए हैं। मेरी अवसंरचना विकास, निवेश, पर्यटन, व्यापार, पारगमन परिवहन और ऊर्जा जैसे विभिन्न क्षेत्रों में बढ़ रहे सहयोग के संदर्भ में शीर्ष चीनी नेतृत्व के साथ चर्चा लाभप्रद रही।”

उन्होंने कहा कि सरकार ने पड़ोसी देशों के साथ अपने संबंधों को शीर्ष प्राथमिकता दी है। ओली ने कहा कि द्विपक्षीय संबंधों को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संदर्भ में उनकी यह यात्रा सफल रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493