पद्म पुरस्कार समारोह में जाने से पूर्व यादों में खो गए खेर

मुंबई, 28 मार्च (आईएएनएस)। दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर को सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उनका कहना है कि वह समारोह में जाने के लिए तैयार होते वक्त पुरानी यादों में खो गए।

राष्ट्रपति भवन में सोमवार सुबह राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने अनुपम के अलावा उद्योगपति धीरूभाई अंबानी (मरणोपरांत), आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रवि शंकर, अभिनेता अजय देवगन और टेनिस स्टार सायना नेहवाल सहित कई विख्यात हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से अलंकृत किया।

अनुपम (60) ने पुरस्कार समारोह के लिए रवाना होने से पूर्व ट्विटर पर लिखा, “मैंने पद्म पुरस्कार समारोह में जाने के लिए तैयार होते वक्त बीती जिंदगी पर एक नजर डाली। एक छोटे से शहर के लड़के का सफर। प्यार देने के लिए शुक्रिया भारत। पद्म भूषण।”

अनुपम दो दशकों से अधिक समय से हिंदी फिल्म जगत को अपनी प्रतिभा से संवार रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493