ढाका, 28 मार्च (आईएएनएस)। दुनिया के सबसे बड़े सदाबहार वन और बाघों के सबसे बड़े ठिकानों में से एक बांग्लादेश के सुंदरवन में रविवार को आग लग गई। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, प्रमंडल वन अधिकारी सुधीर रहमान ने कहा कि जंगल में रविवार को आग देखी गई। उन्होंने कहा कि अग्निशमन कर्मियों को आग पर काबू पाने में खासी मशक्कत करनी पड़ी।
इस घटना की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। इस दौरान कोई हताहत नहीं हुआ है।
dharmpath.com dharmpath