हैदराबाद छात्रों की जमानत याचिका पर होगी सुनवाई

हैदराबाद, 28 मार्च (आईएएनएस)। हैदराबाद विश्वविद्यालय में प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार किए गए 25 छात्रों और दो संकाय सदस्यों की जमानत याचिका पर एक अदालत सोमवार को सुनवाई के लिए तैयार हो गई।

एक वकील ने कहा कि सरकार द्वारा इस जमानत याचिका पर आपत्ति दर्ज न कराने जाने से उम्मीद है कि छात्रों और संकाय सदस्यों को जल्द ही जमानत मिल जाएगी।

इन छात्रों और संकाय सदस्यों ने 22 मार्च को हैदराबाद विश्वविद्यालय में कुलपति के तौर पर पी.अप्पा राव की छुट्टियों के बाद वापसी के खिलाफ प्रदर्शन किया था। पुलिस की कार्रवाई में इन्हें गिरफ्तार किया गया था।

छात्रों का एक समूह दलित शोधछात्र रोहित वेमुला की हत्या के लिए कुलपति राव को जिम्मेदार मानते हुए उनकी गिरफ्तारी की मांग कर रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493