न्यूयार्क, 28 मार्च (आईएएनएस)। इंटरनेट की दिग्गज कंपनी गूगल एंड्रायड डिवायसों के पर अपने आधिकारिक कैमरा एप पर गूगल गॉगल सुविधा देने जा रही है।
इस एप की मदद से किसी चीज की तस्वीर खींचकर उसके बारे में जानकारी हासिल की जा सकती है।
यह प्रणाली कोई नई प्रणाली नहीं है, क्योंकि सर्च इंजन गूगल पहले से ही गूगल गॉगल का प्रयोग करती आ रही है।
गूगल गॉगल एक आभासी वास्तविकता (अगमेंटेट रियल्टी) एप है जो प्रयोक्ता को तस्वीर खींचकर उसके बारे में सर्च करने की सुविधा देती है। एंड्रायडअथॉरिटीडॉटकॉम ने रविवार को यह जानकारी दी।
गूगल गॉगल फिलहाल अंग्रेजी, फ्रेंच, इटालियन, जर्मन, स्पैनिश, पोर्टगुइज, रूसी और तुर्की भाषाओं को पढ़ सकता है और उसका अन्य भाषाओं में अनुवाद कर सकता है। इसके अलावा यह बारकोड स्कैनर के रूप में भी काम कर सकता है।
हालांकि गूगल गॉगल से तस्वीर खींचकर सर्च करने पर कई चीजें एक साथ आ जाती हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, इसमें एक नया फीचर जोड़ा गया है, जिससे मनचाही चीज के चारो तरफ घेरा बनाकर उससे संबंधित जानकारी सर्च की जा सकती है।
गूगल ने वर्ष 2009 में गॉगल की शुरुआत की थी। लेकिन कुछ सालों बाद कंपनी ने इसे अपडेट करना छोड़ दिया और यह परियोजना ठंडे बस्ते में डाल दी गई। लेकिन अब गूगल ने एक बार इसकी सुध ली है और कैमरा एप के साथ जोड़ा है, ताकि सभी एंड्रायल प्रयोक्ताओं के फोन में यह सुविधा मुहैया कराई जा सके।
dharmpath.com dharmpath