अनुष्का पर तंज कसने वाले शर्म करें : विराट कोहली

नई दिल्ली, 28 मार्च (आईएएनएस)। भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने अपनी पूर्व प्रेमिका अनुष्का शर्मा पर तंज कसने वालों पर निशाना साधा है।

कोहली ने सोमवार को ट्वीट किया, “अनुष्का पर बेहिसाब तंज कसने वाले लोग शर्म करें। कुछ तो रहम दिखाओ। उन्होंने (अनुष्का) हमेशा मुझे सकारात्मकता दी है।”

अनुष्का के समर्थन में कोहली ने इंस्टाग्राम पर भी एक लंबा-चौड़ा संदेश साझा किया।

कोहली ने लिखा, “उन लोगों को शर्म आनी चाहिए, जिन्होंने हर नकारात्मक चीज के लिए अनुष्का पर तंज कसा। वे लोग शर्म करें, जो खुद को शिक्षित बताते हैं। शर्म उन पर जिन्होंने उन्हें मेरे खेल की उन बातों के लिए दोषी बताया और मजाक बनाया जिन पर उनका कोई बस नहीं था।”

भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी ने लिखा, “उन्होंने केवल मुझे प्रेरित किया है और मुझे सकारात्मकता दी। कुछ तो सम्मान करें उनका। सोचो कि आपकी बहनें, पत्नी और प्रेमिका कैसा महसूस करती होंगी, जब कोई उन पर लगातार सार्वजनिक तौर पर तंज कसता होगा?”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493