मॉस्को, 28 मार्च (आईएएनएस)। ‘मेल्डोनियम’ दवा के सेवन के कारण डोपिंग मामलों में फंसे रूसी एथलीटों की संख्या 30 तक पहुंच सकती है।
देश के खेल मंत्री विटाली मुटको ने यह बात कही है।
समाचार एजेंसी तास के अनुसार, मुटको ने कहा, “हमें हर मामले को समझना होगा। हमारे पास अभी ऐसे 27 मामले हैं और संभव है कि यह 30 तक भी पहुंच सकते हैं।”
इससे पहले मुटको ने कहा था कि उन्होंने डोपिंग मुद्दे पर चर्चा के लिए देश के खेल संघ के वरिष्ठ अधिकारियों से मिलने की योजना बनाई है।
विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी ‘वाडा’ द्वारा ‘मेल्डोनियम’ को इस वर्ष निषिद्ध दवाओं की सूची में शामिल किए जाने के कारण रूस के कई खिलाड़ी डोपिंग का शिकार हो गए हैं, जिसमें टेनिस स्टार मारिया शारापोवा भी शामिल हैं।
वाडा ने ‘मेल्डोनियम’ के सेवन के लिए कुल 123 एथलीटों को दोषी पाए जाने की पुष्टि की है।
dharmpath.com dharmpath