अमेरिका में पुलिस पर बंदूक तानने वाले को गोली मारी

कैपिटल हिल के पुलिस प्रमुख मैथ्यू वेरदेरोसा ने यहां एक ब्रीफिंग में कहा कि संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया है और एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने कहा कि इस घटना में कोई पुलिस अधिकारी घायल नहीं हुआ है। एक महिला राहगीर को मामूली चोटें आई हैं।

इससे पहले मीडिया रिपोर्टो में कहा गया था कि बंदूकधारी ने एक पुलिस अधिकारी को घायल कर दिया है। यह घटना उस वक्त हुई है, जब अमेरिका में पर्यटन के लिहाज से बहुत व्यस्त समय चल रहा है।

वाशिंगटन मेट्रोपोलिटन पुलिस की एक ट्विटर पोस्ट के अनुसार, यह एक ‘मामूली सी’ घटना है और जनता को कोई खतरा नहीं है।

सीकेट्र सर्विस के प्रवक्ता रोबर्ट होबैक के अनुसार, व्हाइट हाउस को भी एहतियातन बंद कर दिया गया था, लेकिन परिसर को जल्द सुरक्षित घोषित कर दिया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493