केंद्रीय मंत्री गहलोत के बेटे का निधन, शिवराज शोकाकुल (लीड-1)

उज्जैन (मप्र), 29 मार्च (आईएएनएस)। केंद्रीय सामाजिक न्याय मंत्री थावरचंद गहलोत के बेटे नरेंद्र गहलोत का मंगलवार की सुबह नागदा में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया, वह 48 वर्ष के थे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नरेंद्र के निधन पर शोक जताया है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता गोविंद मालू ने आईएएनएस को बताया है कि नरेंद्र गहलोत की मंगलवार की सुबह अचानक तबीयत बिगड़ी और उन्हें नागदा के अस्पताल में ले जाया गया, जहां कुछ ही देर बाद उनका निधन हो गया। उनकी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है।

बताया गया है कि नरेंद्र ग्रेसिम उद्योग में कार्यरत थे। नरेंद्र के निधन पर भाजपा के नेताओं ने शोक व्यक्त किया है, वहीं बड़ी संख्या में भाजपा सहित अन्य दलों से जुड़े नेता नागदा पहुंच रहे हैं।

मुख्यमंत्री चौहान ने केंद्रीय मंत्री गहलोत के पुत्र नरेंद्र के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

चौहान ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को यह गहन दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493