ब्रसेल्स विस्फोट पीड़ितों में करीब आधे विदेशी

ब्रसेल्स, 30 मार्च (आईएएनएस)। बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स में हुए आतंकवादी हमलों में मारे गए सभी लोगों की शिनाख्त हो गई है। बेल्जियम के लोक अभियोजक ने इसकी पुष्टि की है।

समाचार एंजेसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, मजिस्ट्रेट इनि वान वीमीरिश ने मंगलवार को पुष्टि की कि 22 मार्च को हुए आतंकवादी हमलों में 17 स्थानीय लोग और 15 विदेशी मारे गए थे।

इन 15 विदेशियों में अमेरिका के चार, हॉलैंड के तीन, स्वीडन के दो और भारत, चीन, पेरू, फ्रांस, इटली तथा ब्रिटेन सभी का एक नागरिक शामिल है।।

94 से ज्यादा लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। इनमें से आधे लोगों को इंटेंसिव केयर यूनिट(आईसीयू) में रखा गया है और अन्य 30 लोगों को बर्न्‍स युनिट में रखा गया है।

घायलों में 20 अलग-अलग देशों के लोग शामिल हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493