मप्र के तापमान में वृद्धि

भोपाल, 30 मार्च (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित अन्य स्थानों पर बुधवार को गर्मी परेशान कर देने वाली है और तापमान में उछाल दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में बौछारें पड़ने की संभावना जताई है।

राज्य में बुधवार सुबह से ही मौसम साफ और खिली धूप है, जो चुभन पैदा कर रही है। बीते 24 घंटों के दौरान शुष्क मौसम के कारण तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है। राज्य में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में सबसे गर्म खरगोन रहा, जहां तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राज्य के तापमान में इजाफा दर्ज किए जाने के साथ गर्मी बढ़ गई है। बुधवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 20.7 डिग्री, इंदौर का 17.8 डिग्री, ग्वालियर का 17.9 डिग्री और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

इससे पहले मंगलवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 37.3 डिग्री, इंदौर का 36.6 डिग्री, ग्वालियर का 36.7 डिग्री और जबलपुर का अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493