कोस्टा रिका की फुटबाल टीम का हिस्सा बन खुश हैं नवास

सान जोस, 30 मार्च (आईएएनएस)। रियल मेड्रिड के गोलकीपर केलर नवास का कहना है कि वह कोस्टा रिका की फुटबाल टीम का हिस्सा बनकर काफी गर्व महसूस कर रहे हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, कॉनकाकैफ (उत्तर, मध्य अमेरिका और कैरेबियाई परिसंघ फुटबॉल एसोसिएशन) विश्व कप क्वालीफायर में कोस्टा रिका का मुकाबला बुधवार को जमैका से होगा।

नवास ने कहा, “मेरा पहला मुकाबला सुरिनाम के साथ था और वो काफी अच्छा था, क्योंकि वह मेरे बचपन का सपना था।”

उन्होंने आगे कहा, “इसे मैं समझा नहीं सकता। अब मेरे पास अधिक अनुभव हैं, लेकिन भावनाएं वही हैं।”

जमैका के साथ शुक्रवार को हुए कोस्टा रिका का मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहा था। नवास ने कहा कि टीम को जीत हासिल करने के लिए एकाग्रता की जरूरत है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493