सीहोर में कार पलटने से 3 की मौत

सीहोर, 30 मार्च (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के सीहोर जिले की पगारिया घाटी में बुधवार सुबह एक स्कार्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए।

आष्टा थाने के प्रभारी बी.डी. वीरा ने आईएएनएस को बताया कि शुजालपुर का एक परिवार बुधवार सुबह अपनी स्कार्पियो में गुजरात से लौट रहा था। पगारिया घाटी से गुजरते वक्त वाहन चालक मोबाइल पर सड़क मार्ग की जानकारी हासिल करने लगा, तभी गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी सड़क किनारे पलट गई, क्योंकि वाहन काफी तेज रफ्तार में था।

वीरा के मुताबिक, इस हादसे में नावेद (28), उसकी पत्नी तनवीर (24) और नावेद की मां यासमीन (50) की मौके पर ही मौत हो गई। घायल हुए पांच लोगों को अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493