माकपा ने ई-कॉमर्स रिटेल में 100 फीसदी एफडीआई की आलोचना की

नई दिल्ली, 30 मार्च (आईएएनएस)। मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने ई-कॉमर्स रिटेल में 100 फीसदी प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) की अनुमति को बुधवार को बड़ी वैश्विक ई-कॉमर्स रिटेल कंपनियों के सामने घुटने टेकना बताया और इसे रद्द करने की मांग की।

माकपा ने एक बयान में कहा, “यह घोषणा (प्रधानमंत्री नरेंद्र) मोदी की अमेरिका यात्रा से पहले विदेशी पूंजी को खुश करने के लिए की गई है।”

बयान में कहा गया है, “यूरोपीय संघ (ईयू) के साथ चल रही मुक्त व्यापार समझौता वार्ता और प्रधानमंत्री की ब्रसेल्स यात्रा को देखते हुए यह ईयू के सामने घुटने टेकने जैसा भी है।”

माकपा ने कहा कि विपक्ष में रहते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रिटेल में एफडीआई का मुखर विरोध किया था।

बयान में कहा गया है, “अब उसने अपना रंग बदल लिया है। ई-कॉमस में एफडीआई को अनुमति देने से रिटेल में भी पिछले दरवाजे से एफडीआई को प्रवेश मिल जाएगा।”

माकपा ने कहा, “इस खतरनाक नीति को तत्काल रद्द किया जाए।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493