सैफई देश का सबसे स्मार्ट गांव : अखिलेश

लखनऊ/सैफई, 30 मार्च (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि सैफई देश का सर्वाधिक स्मार्ट गांव है। सैफई में जल्द ही इलाज की विश्वस्तरीय सुविधाएं होंगी।

मुख्यमंत्री ने बुधवार को सैफई रिम्स में इमरजेंसी ट्रामा सेंटर, फार्मेसी कॉलेज और सीनियर डॉक्टर्स के लिए हॉस्टल का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री पहले ही सैफई में मेडिकल यूनिवर्सिटी की घोषणा कर चुके हैं।

उन्होंने कहा कि आज सैफई गांव के पास अपनी हवाईपट्टी, अन्तर्राष्ट्रीय स्टेडियम, ऑल वीदर स्वीमिंग पुल, मेडिकल कॉलेज, पैरा मेडिकल कॉलेज, स्पोर्ट्स हॉस्टल के साथ बहुत कुछ है, जो शायद देश के किसी गांव में नहीं है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493