नई दिल्ली, 30 मार्च (आईएएनएस)। टी-20 विश्व कप में गुरुवार को वेस्टइंडीज के साथ होने वाले सेमीफाइनल मुकाबले के लिए भारतीय क्रिकेट टीम में चोटिल युवराज सिंह की जगह दाएं हाथ के बल्लेबाज मनीष पांडेय को शामिल किया गया है।
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट समिति (आईसीसी) ने मंगलवार को इसकी पुष्टि की।
एक बयान में कहा गया कि ‘इवेंट टेक्निकल कमेटी’ ने इस प्रतिस्थापन को स्वीकार कर लिया है।
मोहाली में आस्ट्रेलिया के खिलाफ बल्लेबाजी के दौरान युवराज का टखना मुड़ गया और इसके कारण वह बाकी के टूर्नामेंट में टीम के साथ नहीं खेल पाएंगे। उस मुकाबले में बल्लेबाज ने 18 गेंदों में 21 रन बनाए थे।
पांडेय (26) पिछले वर्ष हरारे में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले गए दो अंतर्राष्ट्रीय टी-20 मुकाबलों में भारतीय टीम में शामिल थे। उन्होंने चार एकदिवसीय मुकाबले भी खेले हैं।
भारतीय टीम टी-20 विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल में गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में वेस्टइंडीज से भिड़ेगी।
dharmpath.com dharmpath