नई दिल्ली, 30 मार्च (आईएएनएस)। इंग्लैंड ने बुधवार को फिरोज शाह कोटला मैदान पर न्यूजीलैंड के साथ जारी आईसीसी टी-20 विश्व कप के पहले सेमीफाइनल मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
इस मैच के लिए इंग्लैंड ने कोई बदलाव नहीं किया है जबकि न्यूजीलैड ने हेनरी निकहोल्स के स्थान पर मार्टिन गुपटिल और एडम मिलने के स्थान पर नेथन मैक्लम को मौका दिया है।
टूर्नामेंट में अब तक अजेय रही न्यूजीलैंड इस मुकाबले को जीत कर पहली बार टी-20 विश्व कप के फाइनल में जगह बनाना चाहेगी। कीवी टीम ने अभी तक अपने चारों मैचों में जीत हासिल की है और सेमीफाइनल में वह अपने इस विजयी क्रम को जारी रखना चाहेगी।
दूसरी तरफ इंग्लैंड को वेस्टइंडीज से अपने पहले मैच में क्रिस गेल के तूफान के चलते हार झेलनी पड़ी थी। लेकिन, इसके बाद टीम ने शानदार वापसी की और लगातार तीन जीत दर्ज की जिसमें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 230 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मिली जीत भी शामिल है।
टीमें :
न्यूजीलैंड : केन विलियमसन (कप्तान), मार्टिन गुपटिल, रोस टेलर, ग्रांट इलियट, मिशेल मैकक्लाघन, कोरी एंडरसन, नेथन मैक्लम, कोलिन मुनरो, लूक रौंची, मिशेल सैंटनर, इश सोढ़ी ।
इंग्लैंड : इयोन मोर्गन (कप्तान), एलेक्स हेल्स, जेसन रॉय, जोए रूट, मोइन अली, जोस बटलर, बेन स्टोक्स, क्रिस जॉर्डन, डेविड विले, लेयाम प्लंकेट, आदिल राशिद ।
dharmpath.com dharmpath