एक्सप्रेस ट्रेन बुधवार पूर्वान्ह लखनऊ की तरफ जा रही थी। अचानक प्लेटफार्म नंबर तीन पर एक युवक गिर गया। मामले की जानकारी मिलते जीआरपी मौके पर पहुंची, तब तक युवक की मौत हो चुकी थी।
युवक के पास से मिली डायरी में लिखे नंबर से जब जानकारी ली गई तो उसकी पहचान मोहल्ला ऊंचा नई बस्ती फरीदपुर के इसरार अहमद के बेटे मोहम्मद उमर (32) के रूप में हुई।
उमर के चाचा इकबाल अहमद ने बताया कि वह रूड़की में ईंट भट्ठे पर ईंट बनाने का काम करता था और चार दिन पहले घर से निकला था। घर में उसकी पत्नी के अलावा एक बेटा व बेटी हैं।
dharmpath.com dharmpath