रांची, 30 मार्च (आईएएनएस)। झारखंड के लातेहार जिले से बुधवार को चार बारूदी सुरंगें बरामद की गईं।
पुलिस ने बताया कि रांची से 130 किलोमीटर दूर बिकारा गांव में सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान के दौरान बारूदी सुरंगें जब्त की।
राज्य में नक्सली छापामार नियमित तौर पर सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए बारूदी सुरंगों का उपयोग करते हैं।
dharmpath.com dharmpath