महिला टी-20 विश्व कप : न्यूजीलैंड के सामने 144 रनों का लक्ष्य (लीड-1)

मुंबई, 31 मार्च (आईएएनएस)। ब्रिटनी कूपर (61) की बेहतरीन अर्धशतकीय पारी की बदौलत वेस्टइंडीज ने गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में जारी आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल मैच में न्यूजीलैंड के सामने 144 रनों का लक्ष्य रखा है।

कैरेबियाई महिलाओं ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में छह विकेट पर 143 रन बनाए। कूपर ने 48 गेदों की तेज पारी में पांच चौके और दो छक्के लगाए।

उनके अलावा हेली मैथ्यूज ने 16, कप्तान स्टेफानी टेलर ने 25, दिएंद्रा डॉटिन ने 20 और मेलिसा एग्वीलेरा ने नाबाद 15 रन बनाए।

कीवी महिलाओं की ओर से सोफी डिवाइन ने 22 रन देकर सबसे अधिक चार विकेट लिए। मोर्ना नील्सन को भी एक सफलता मिली।

न्यूजीलैंड ने ग्रुप दौर में अपने चारों मैच जीत कर सेमीफाइनल में जगह बनाई है। वहीं, वेस्टइंडीज को ग्रुप दौर में एक ही मैच हारी थी।

इस मैच को जीतने वाली टीम तीन अप्रैल को आस्ट्रेलिया से फाइनल में भिड़ेगी। आस्ट्रेलियाई महिलाओं ने बुधवार दिल्ली में खेले गए पहले सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493