नई दिल्ली, 31 मार्च (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी देहरादून स्थित स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय के पहले दीक्षांत समारोह में शिरकत करने के लिए शुक्रवार को उत्तराखंड जाएंगे।
समारोह की अध्यक्षता उत्तराखंड के राज्यपाल के.के.पॉल करेंगे। राष्ट्रपति समारोह के मुख्य अतिथि होंगे।
विश्वविद्यालय हिमालयन इंस्टीट्यूट हॉस्पिटल ट्रस्ट से संबद्ध है, जिसकी स्थापना आध्यात्मिक गुरु स्वामी राम ने की थी।
dharmpath.com dharmpath