ब्राजील के खेल मंत्री का इस्तीफा

ब्राजीलिया, 31 मार्च (आईएएनएस)। ब्राजील के खेल मंत्री जार्ज हिल्टन ने इस्तीफा दे दिया है। हिल्टन का इस्तीफा यहां पहली बार होने वाले ओलम्पिक खेलों से चार महीने पर आया है।

रियो में पांच अगस्त से ओलम्पिक खेलों का आयोजन होना है। दक्षिण अमेरिका महाद्वीप में पहली बार ओलम्पिक का आयोजन हो रहा है।

ब्राजील सरकार ने बुधवार को हिल्टन के इस्तीफे की पुष्टि की। हिल्टन का इस्तीफा पूरी तरह राजनीतिक कारणों से आया है और इसका ओलम्पिक के आयोजन से कोई सरोकार नहीं है।

बीते 16 महीनों से खेल मंत्री रहे हिल्टन के स्थान पर हाई परफॉरमेंस स्पोर्ट्स सेकेट्र्री रिकाडरे लेसर को अंतरिम तौर पर यह जिम्मेदारी दी गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493