रोहित शेट्टी की अगली फिल्म में रणवीर

मुंबई, 31 मार्च (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को निर्देशक रोहित शेट्टी ने अपनी अगली फिल्म में अभिनय का मौका दिया है।

रणवीर के प्रतिनिधि ने एक बयान में कहा कि वह जल्द रोहित के साथ काम करेंगे। रोहित को अपनी फिल्मों में जबर्दस्त कार स्टंट, मारधाड़ दृश्यों व कॉमेडी का तड़का लगाने के लिए जाना जाता है।

रोहित की इस फिल्म से जुड़ी बाकी जानकारी फिलहाल पर्दे में रखी गई है।

रणवीर इस वक्त अपनी अगली फिल्म ‘बेफिक्रे’ की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसका निर्देशन आदित्य चोपड़ा कर रहे हैं।

इसमें रणवीर की जोड़ीदार अभिनेत्री वाणी कपूर होंगी, जिन्होंने ‘शुद्ध देसी रोमांस’ (2003) से फिल्म जगत में कदम रखा।

रोहित शेट्टी निर्देशित आगामी फिल्म नौ दिसंबर को रिलीज होगी।

रणवीर को आदित्य चोपड़ा की घरेलू फिल्म निर्माण कंपनी यश राज फिल्म्स ने ‘बैंड बाजा बारात’ (2010) फिल्म से लांच किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493