मुंबई, 31 मार्च (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को तेजी का रुख रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 3.28 अंकों की तेजी के साथ 25,341.86 पर और निफ्टी 3.20 अंकों की तेजी के साथ 7,738.40 पर बंद हुआ।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 26.17 अंकों की तेजी के साथ 25,364.75 पर खुला और 3.28 अंकों या 0.01 फीसदी तेजी के साथ 25,341.86 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 25,479.62 के ऊपरी और 25,223.22 के निचले स्तर को छुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 7.55 अंकों की गिरावट के साथ 7,727.65 पर खुला और 3.20 अंकों या 0.04 फीसदी तेजी के साथ 7,738.40 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 7,777.60 के ऊपरी और 7,702.00 के निचले स्तर को छुआ।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी का रुख रहा। मिडकैप 71.71 अंकों तेजी के साथ 10,618.95 पर और स्मॉलकैप 48.43 अंकों की तेजी के साथ 10,541.68 पर बंद हुआ।
बीएसई के 19 सेक्टरों में से 13 में तेजी रही। उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (1.21 फीसदी), बिजली (0.82 फीसदी), स्वास्थ्य सेवा (0.66 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (0.66 फीसदी) और उपभोक्ता सेवा (0.64 फीसदी) सेक्टरों में सर्वाधिक तेजी रही।
बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे धातु (0.77 फीसदी), तेल एवं गैस (0.64 फीसदी), ऊर्जा (0.46 फीसदी), पूंजीगत वस्तु (0.18 फीसदी) और दूरसंचार (0.12 फीसदी)।
dharmpath.com dharmpath