‘बेंजामिन बटन की तरह है इब्राहिमोविक : एजेंट

पेरिस, 31 मार्च (आईएएनएस)। फुटबाल क्लब पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) के स्ट्राइकर ज्लाटन इब्राहिमोविक के एजेंट मिनो राइओला ने उन्हें फिल्मी काल्पनिक पात्र बेंजामिन बटन की तरह बताया है। उन्होंने कहा है कि 34 वर्षीय यह खिलाड़ी हर दिन युवा हो रहा है और अभी पांच साल खेलने का दम रखता है।

बटन हॉलीवुड फिल्म ‘द क्यूरियस केस ऑफ बेंजामिन बटन” का एक किरदार है जो बढ़ती उम्र से साथ युवा होता जाता है। फिल्म में इस किरदार को मशहूर अभिनेता ब्रैड पिट ने निभाया था।

इब्राहिमोविक का पीएसजी से करार इस सत्र के अंत तक समाप्त हो जाएगा। इसी कारण कई क्लब उन्हें अपनी टीम में शामिल करने के लिए रुचि दिखा रहे हैं। इंग्लिश प्रीमियर लीग, सीरि-ए के अलावा चीन और कतर के फुटबाल कल्बों के साथ उनके जुड़ने की अटकलें हैं।

ला गाजेटा डेलो स्पोर्ट ने राइओला के हवाले से लिखा है, “इब्राहिमोविक ब्रेड पिट द्वारा निभाए गए किरदार बेनजामिन बटन की तरह हैं जो समय के साथ युवा होता जाता है।”

उन्होंने कहा, “उनकी मानसिक और शारीरिक दशा को देखकर ऐसा लगता है कि वह अगले पांच साल और खेल सकते हैं।”

उन्होंने कहा, “उन्हें सारे महाद्वीपों से प्रस्ताव मिल रहे हैं। मैं सही आंकड़े नहीं बता सकता लेकिन जब चीन की बात आती है तो हम जयादा रकम की बात करते हैं। जब में छुट्टी से लौटूंगा तब कुछ और चीजों के बारे में पता चलेगा।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493