मियामी, 31 मार्च (आईएएनएस)। बेल्जियम के डेविड गोफ्फिन ने मियामी ओपन के क्वार्टर फाइनल में फ्रांस के गिल्स सिमोन को 3-6, 6-2, 6-1 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।
मियामी, 31 मार्च (आईएएनएस)। बेल्जियम के डेविड गोफ्फिन ने मियामी ओपन के क्वार्टर फाइनल में फ्रांस के गिल्स सिमोन को 3-6, 6-2, 6-1 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।
समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, शुक्रवार को होने वाले सेमीफाइनल में गोफ्फिन का मुकाबला विश्व के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच या थॉमस बर्डीच से हो सकता है।
पहला सेट हारने का बाद गोफ्फिन ने शानदार वापसी को और लगातार दो सेट जीत कर मैच अपने नाम किया।
बुधवार को महिला मुकाबले में 13वीं वरीय प्राप्त बेलारूस की विक्टोरिया एजारेन्का ने ब्रिटेन की जोहाना कोंटा को 6-4, 6-2 से हराकर आसान जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
विक्टोरिया का अगला मुकाबला अमेरिका का मेडिसन कीस या 2016 आस्ट्रेलियन ओपन विजेता एंजेलिका कर्बर से होगा।
dharmpath.com dharmpath