देहरादून, 30 मार्च (आईएएनएस)। उत्तराखंड की राजनीति में चल रहे शह और मात के खेल के बीच पूर्व मुख्यंमत्री हरीश रावत के खिलाफ किए गए कथित स्टिंग ऑपरेशन के आधार पर नैनीताल हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गई है। एक वीडियो में रावत को विधायकों के खरीद-फरोख्त की बात करते दिखाया गया है। इस मामले पर सुनवाई शुक्रवार को होगी।
दिल्ली के मनन शर्मा ने पिछले दिनों हुए हरीश रावत के स्टिंग ऑपरेशन को लेकर गुरुवार को हाईकोर्ट में पीआईएल दायर की। मनन शर्मा की ओर से याचिका में कहा गया है कि हरीश रावत ने अपने पद की शपथ का उल्लंघन किया है।
याचिकाकर्ता ने अपनी अपील में हरीश रावत के खिलाफ सीबीआई और एसआईटी जांच की मांग की है।
dharmpath.com dharmpath