पाकिस्तान ने 59 भारतीय मछुआरे गिरफ्तार किए

इस्लामाबाद, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। पाकिस्तान ने उसके जलक्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में 59 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को कहा, “समुद्री सुरक्षा एजेंसी (एमएसए) ने भारतीय मछुआरों को गुरुवार को उस वक्त गिरफ्तार किया, जब वे अरब सागर में पाकिस्तान की जल सीमा में मछलियां पकड़ रहे थे।”

समाचारपत्र ‘डॉन’ की वेबसाइट के अनुसार, अधिकारी ने कहा कि गिरफ्तार किए गए अधिकांश मछुआरे गुजरात राज्य के रहने वाले हैं।

इन मछुआरों की गिरफ्तारी उस समय हुई है, जब कुछ दिन पहले ही दोनों देशों ने एक-दूसरे के कुछ मछुआरों को रिहा किया था।

पाकिस्तान ने छह मार्च को 87 और 20 मार्च को 86 भारतीय मछुआरों को रिहा किया था।

वहीं, भारत ने 17 मार्च को नौ पाकिस्तानी मछुआरों को रिहा किया था। वे गुजरात के जामनगर की जेल में करीब 17 माह तक रहे थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493