इंस्टाग्राम पर मेसी के 4 करोड़ प्रशंसक

ब्यूनस आयर्स, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। स्पेन के क्लब बासिलोना के लिए खेलने वाले अर्जेटीना के दिग्गज फुटबाल खिलाड़ी लियोनेल मेसी के फोटो शेयरिंग सोशल नेटवर्किं ग साइट इंस्टाग्राम पर चार करोड़ प्रशंसक हो गए हैं।

अर्जेटीनी टीम ने गुरुवार को उनके एकाउंट-लियोमेसी पर इसकी जानकारी दी।

इंस्टाग्राम पर मेसी मुख्यतया अपने परिजनों, पत्नी एंटोलेना और अपने दो बच्चों की तस्वीरें साझा करते हैं। मेसी को अपनी लाइफस्टाइल इस मंच पर साझा करना अच्छा नहीं लगता।

फेसबुक पर इस स्टार खिलाड़ी के 8.4 करोड़ प्रशंसक हैं।

मेसी ने हाल ही में अपनी नई वेबसाइट-मेसी डॉट कॉम के लांच से जुड़ी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर डाली थीं।

मेसी हालांकि इंस्टाग्राम पर सबसे अधिक फॉलो किए जाने वाले स्टार नहीं हैं। अभिनेत्री सेलेना गोमेज के 7.18 करोड़ प्रशंसक हैं।

इंस्टाग्राम पर मेसी से अधिक 5.26 करोड़ प्रशंसक क्रिस्टीयानो रोनाल्डो के हैं। नेमार भी 4.57 करोड़ प्रशंसकों के साथ मेसी से आगे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493