जम्मू-कश्मीर में अगले 3 दिनों तक हल्की बारिश का अनुमान

जम्मू/श्रीनगर, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में अगले तीन दिनों तक औसत बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, शुक्रवार शाम पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में एकाएक परिवर्तन आया है। आसमान में बादलों के घिरने और बिजली की वजह से अगले तीन दिनों तक मध्यम बारिश होने का अनुमान लगाया गया है।

अधिकारी ने बताया है कि संभावित बारिश की तीव्रता पिछले सप्ताह की तुलना में काफी कम होगी।

श्रीनगर में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। गुलमर्ग में 0.5 डिग्री सेल्सियस और पहलगाम में तापमान 1.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

अधिकारी ने बताया, “लद्दाख क्षेत्र के लेह और कारगिल कस्बे में न्यूनतम तापमान 2.6 और शून्य से नीचे एक डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।”

जम्मू क्षेत्र के जम्मू शहर का न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस, कटरा में 18.1 डिग्री सेल्सियस, बटोट में 11.8 डिग्री सेल्सियस, बनिहाल में 10.2 डिग्री सेल्सियस, भद्रवाह में 7.6 डिग्री सेल्सियस और उधमपुर शहर में न्यूनतम तामपान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भूमध्यसागर से आने वाला पश्चिमी विक्षोभ भारत, पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश के मौसम पर काफी प्रभाव डालता है। यह रबी की फसल के लिए बहुत लाभकारी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493