ताजमहल के नजारे जेब पर भारी

आगरा, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। आगरा में ताजमहल और अन्य ऐतिहासिक स्थलों को देखने के लिए प्रवेश टिकटों के दाम बढ़ा दिए गए हैं।

अब ताज को देखने के लिए विदेशी पर्यटकों को 740 रुपये के बजाए एक हजार रुपये देने होंगे। वहीं, घरेलू पर्यटकों को 20 की बजाए 40 रुपये का भुगतान करना होगा।

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने गुरुवार को नई दरों की घोषणा की, जो एक अप्रैल से लागू होंगी।

पर्यटकों को सिकंदरा, आगरे का किला, फतेहपुर सीकरी तथा अन्य स्थलों को देखने हेतु टिकटों के लिए अधिक पैसे खर्च करने होंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493