तुर्की में आईएस के 15 संदिग्ध गिरफ्तार

अंकारा, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। तुर्की के पर्यटक शहर इजमिर में पुलिस ने आतंकवादी समूह इस्लामिक स्टेट (आईएस) के कम से कम 15 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, शहर के कई जिलों में आईएसएस के संदिग्धों को पकड़ने के लिए शुक्रवार पूर्वाह्न इजमिर पुलिस की कई टीमें भेजी गईं।

रपट के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए आईएस संदिग्धों ने 2015 में तुर्की के अदाना और मर्सिन प्रांतों में कई हमले किए थे।

यह गिरफ्तारी ऐसे समय हुई है, जब तुर्की के सैनिक आईएस आतंकवादियों को पकड़ने के लिए हाई अलर्ट पर हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493