गरीबी हटाने के लिए विकास पथ पर चलता रहेगा भारत : जेटली

मेलबोर्न, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। ऑस्टेलिया के पेंशन फंड से भारत में निवेश का आह्वान करते हुए वित्त मंत्री अरुण जेटली ने शुक्रवार को यहां कहा कि भारत गरीबी हटाने के लिए विकास के रास्ते पर चलता रहेगा।

उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के पेंशन फंड के प्रमुखों के साथ एक बैठक में कहा, “हमें भरोसा है कि विकास दर 7.5 फीसदी से अधिक होगी। सरकार कई क्षेत्रों पर ध्यान दे रही है, खासतौर पर ग्रामीण क्षेत्रों पर। केवल इसी तरीके से भारत गरीबी के अभिशाप को मिटा सकता है।”

वित्त मंत्री ने कहा भारत के लोग उदारीकरण की नीतियों का लाभ उठा रहे हैं।

इस बैठक में ऑस्ट्रेलिया की लघु उद्योग सह उप वित्त मंत्री केली ओड्वेयर, फ्यूचर फंड के अध्यक्ष पीटर कोस्टेलो, भारतीय उच्चायुक्त नवदीप सूरी और भारतीय उद्योग परिसंघ (फिक्की) के प्रतिनिधिमंडल ने भाग लिया।

इस संबंध ने जेटली के भारत की कर प्रणाली को तर्कसंगत बनाने का आश्वासन देते हुए कहा कि भारत में उत्पादन और अवसंरचना क्षेत्र में असीम संभावनाएं हैं।

अपने चार दिवसीय ऑस्ट्रेलिया दौरे के आखिरी दिन जेटली ने कहा कि भारत की विकास दर 7.6 फीसदी को छू सकती है। हालांकि यह भारत की क्षमता से कम है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493