बीजिंग, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। कोरियाई प्रायद्वीप मामलों के लिए चीन के विशेष प्रतिनिधि वु दवेई अप्रैल की शुरुआत में जापान का दौरा करेंगे।
चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता होंग लेई ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, होंग ने कहा कि जापान में अपने दौरे के दौरान वु दवेई कोरियाई प्रायद्वीप को परमाणु रहित बनाने के उद्देश्य से छह-पक्षीय वार्ता की बहाली पर चर्चा करेंगे।
उत्तर कोरिया, दक्षिण कोरिया, चीन, अमेरिका, रूस और जापान की यह छह-पक्षीय वार्ता 2008 से रुकी हुई है।
dharmpath.com dharmpath