उप्र : पत्नी ने दी खुदकुशी की धमकी, पति ने लगा ली फांसी

गांव हसनपुर टप्पा वैस निवासी बब्लू सिंह का अपनी पत्नी रेखा से झगड़ा हो गया। परिजनों के मुताबिक, रेखा (बीटीसी मयंवर) ने अपने पति बब्लू को आत्मदाह करने की धमकी दी। बात बढ़ने पर बब्लू खुद को फांसी लगाने की बात कहकर घर से निकल गया और जंगल में जाकर एक पेड़ पर चढ़ गया। इसके बाद उसने अपनी पेंट उतार कर गर्दन में फंसा कर पेड़ से लटक गया।

इधर जब पत्नी का गुस्सा ठंडा हुआ तो वह पति को खोजने निकली। खोजते हुए वह जगंल जा पहुंची, जहां उसने अपने पति को पेड़ से लटका हुआ पाया। उसने मदद के लिए आवाज लगाई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बब्लू को पेड़ से नीचे उतारा और एक चिकित्सक के पास ले गए। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सक ने उपचार करने से मना कर दिया।

इसके बाद परिजन उसे लेकर अलीगढ़ रवाना हो गए। अलीगढ़ के अस्पताल में उसे आईसीयू में रखा गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493