उत्तर प्रदेश में तेज धूप, तापमान बढ़ा

लखनऊ, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ एवं आसपास के इलाकों में सुबह से ही तेज धूप निकली हुई है। पिछले दो दिनों के भीतर अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि दर्ज की गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटों में तापमान और इजाफा होने की संभावना है।

मौसम विभाग के निदेशक जे.पी.गुप्ता के मुताबिक, दिन में तापमान अधिक वृद्धि की संभावना है। बुंदेलखंड एं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में शनिवार को अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि दर्ज होने का अनुमान है।

मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज होने का अनुमान है।

लखनऊ के अलावा शनिवार को बनारस का न्यूनतम तापमान 18.3 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 15.4 डिग्री सेल्सियस, गोरखपुर का 22 डिग्री सेल्सियस, झांसी का 21 डिग्री और इलाहाबाद का 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493